Home विदर्भ श्री जोसेफ बास्टियन ने एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

श्री जोसेफ बास्टियन ने एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

0
77
मौदा | तालुका संवाददाता

एनटीपीसी मौदा ने अपने नए परियोजना प्रमुख के रूप में श्री जोसेफ बास्टियन का हार्दिक स्वागत किया है।

श्री जोसेफ बास्टियन ने दिनांक 19 जनवरी 2026 को एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे सिंगरौली में एनटीपीसी की सीजीएम (ओ एंड एम) के पद पर कार्यरत थे।

श्री बास्टियन ने वर्ष 1991 में एनटीपीसी में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। उन्होंने केरल विश्वविद्यालय, तिरुवनंतपुरम से इंस्ट्रुमेंटेशन में डिग्री प्राप्त की है। अपने लंबे और समृद्ध कार्यकाल के दौरान उन्होंने फरक्का, कायमकुलम, सिद्धिरगंज, कुडगी तथा सिंगरौली जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है।


इसके अतिरिक्त, उनके पेशेवर अनुभव में सी एंड आई मेंटेनेंस, ओ एंड एम तथा फेज डाइक मेंटेनेंस से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन शामिल है।

एनटीपीसी मौदा को विश्वास है कि श्री जोसेफ बास्टियन के कुशल नेतृत्व में परियोजना अपने साझा लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में नई ऊँचाइयों को छुएगी।