कन्हान में श्रमिक संघ की गूंज; महाधिवेशन की तैयारियों को मिली रफ्तार
नागपूर,ता.२५
भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कन्हान स्थित संघ कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनोरंजन सर के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री रणवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के अंतर्गत कन्हान, गोंदिया और बालाघाट माल गोदामों के मुकद्दमों की उपस्थिति रही। आगामी कॉर्पोरेशन एवं महाधिवेशन को लेकर विस्तारपूर्वक रणनीति पर चर्चा की गई। सभी मुकद्दमों ने आवश्यक डेटा शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने का भरोसा दिलाया।

राष्ट्रीय महामंत्री के आदेशानुसार कन्हान, गोंदिया और बालाघाट के श्रमिकों में से ही गोदाम समितियों के गठन का निर्णय लिया गया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।
बैठक में सुधीर गुप्ता, विमल जी, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, शेखर बोरकर, सुनील सरोदे, शशांक मेघरे, मंगेश शिंदेमेश्राम, अश्विन गुरहरिकर और धनंजय भरणे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।








